Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वित्त वर्ष 21 का आईटीआर भरते समय कटा अतिरिक्त ब्याज और लेट फी वापस मिलेगी

short by जय शंकर ठाकुर / on Thursday, 12 August 2021
बकौल आयकर विभाग, सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण करदाताओं से 2020-21 का आईटीआर भरते समय लिया गया अतिरिक्त ब्याज और लेट फी लौटाई जाएगी। लोगों की शिकायत थी कि 31 जुलाई के बाद आईटीआर भरने पर उनसे अतिरिक्त ब्याज और लेट फी वसूली गई है। गौरतलब है, आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई थी।