विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पराग्वे में नए भारतीय दूतावास का किया उद्घाटन, शेयर कीं तस्वीरें
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को पराग्वे में अपने समकक्ष जूलियो सीजर एरियोला के साथ नए भारतीय दूतावास का उद्घाटन किया। उन्होंने ट्वीट किया, "विश्वास है कि यह नया दूतावास भारत तथा पराग्वे के संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा।" पराग्वे में भारतीय दूतावास ने इस साल जनवरी से काम करना शुरू किया था।
read more at भाषा


