विदेश मंत्री जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के पीएम से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में दक्षिण कोरियाई प्रधानमंत्री हान डक-सू से मुलाकात कर उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। इससे पहले जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चांग हो-जिन और व्यापार, उद्योग व ऊर्जा मंत्री ऐन डूकजेउन से भी मुलाकात की।
read more at भाषा


