विदेश मंत्री जयशंकर ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला से की मुलाकात
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में बुधवार को माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, "नडेला से मिलकर अच्छा लगा, हमने डिजिटल क्षेत्र में आपूर्ति, गवर्नेंस और सुरक्षा को लेकर बातचीत की।" गौरतलब है कि सत्या नडेला मंगलवार से चार दिनों की भारत यात्रा पर हैं।
read more at भाषा


