विदेश मंत्री ने ब्रिक्स की बैठक में लिया हिस्सा, कहा- आतंकवाद पर अपनाएं ज़ीरो टॉलरेंस
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हिस्सा लिया। बैठक में विदेश मंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध, कोविड-19 महामारी, आतंकवाद और सतत विकास सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने ब्रिक्स से कहा कि समूह को आतंकवाद, विशेषकर सीमा पार आतंकवाद को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस अपनाना चाहिए।


