विदेश में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए युवक की केरल में हुई मौत, दिए गए जांच के आदेश
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, शनिवार को त्रिशूर में जिस 22-वर्षीय युवक का निधन हुआ वह दूसरे देश में मंकीपॉक्स संक्रमित पाया गया था। उन्होंने कहा, "युवक में...कोई लक्षण नहीं थे...वह इंसेफेलाइटिस और थकान के लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंचा था...उसके परिजनों ने शनिवार को टेस्ट रिपोर्ट सौंपी थी।" मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए।


