विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाज़ारों से निकाले ₹2,313 करोड़
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाज़ारों से इस महीने अब तक ₹2,313 करोड़ निकाले हैं। एफपीआई ने जनवरी 2023 में भारतीय शेयर बाज़ारों से ₹28,852 करोड़ निकाले थे। गौरतलब है कि एफपीआई ने 2022 में भारतीय शेयर बाज़ारों से ₹1,21,439 करोड़ निकाले थे जो उनके द्वारा एक साल में की गई अब तक की सबसे बड़ी निकासी थी।
read more at भाषा


