विदेशी निवेशकों ने जून में अब तक भारतीय शेयर बाज़ार में ₹30,664 करोड़ का किया निवेश
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाज़ार में जून में अब तक ₹30,664 करोड़ का निवेश किया है। डिपॉज़िटरी के आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने इस साल मई में इक्विटी में ₹43,838 करोड़ निवेश किए थे जो पिछले 9 माह में सबसे अधिक था। वहीं, एफपीआई ने अप्रैल में ₹11,631 करोड़ और मार्च में ₹7,936 करोड़ निवेश किया था।
read more at भाषा


