विधानसभा चुनाव में टिकट कटने पर समर्थकों से बात करते समय रोने लगे एमपी के बीजेपी विधायक
मध्य प्रदेश की आष्टा विधानसभा से बीजेपी विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय को पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया है। टिकट कटने को लेकर अपने समर्थकों से बातचीत करने के दौरान मालवीय फूट-फूटकर रोने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बीजेपी ने आष्टा से इस बार गोपाल सिंह इंजीनियर को प्रत्याशी बनाया है।
read more at ABP न्यूज़


