विधानसभा चुनाव में हमारा चेहरा 'कमल' है: राजस्थान में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को चित्तौड़गढ़ में कहा, "इस चुनाव में हमारा एक ही चेहरा है और वह चेहरा 'कमल' है।" उन्होंने आगे कहा, "हम 'कमल' के नेतृत्व में, 'कमल' के निशान से राजस्थान का भाग्य तेज़ गति से आगे बढ़ाएंगे। हमारी उम्मीद और उम्मीदवार 'कमल' है।"
read more at हिन्दुस्तान


