Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विनीता ने अपनी मौत व गिरफ्तारी की फेक खबरों को लेकर मांगी मदद, मुंबई पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

short by खुशी / on Saturday, 20 April, 2024
शार्क टैंक इंडिया की जज व शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह ने अपनी मौत व गिरफ्तारी की खबरों का खंडन करते हुए इसे 'पेड पीआर' बताया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "मेटा व मुंबई साइबर पुलिस से शिकायतें करने के बावजूद यह सब नहीं रुक रहा।" मुंबई पुलिस ने विनीता से मामले की जानकारी साझा करने को कहा है।
read more at PINKVILLA