Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विपक्ष ने लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 26 July, 2023
विपक्षी गठबंधन INDIA के दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत एनडीए सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। मणिपुर हिंसा पर संसद में हंगामे के बीच यह प्रस्ताव लाया गया है और विपक्षी नेताओं की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मसले पर संसद में बयान दें। हालांकि, एनडीए के पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत है।