विपक्षी एकता के लिए अदाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग का विरोध नहीं करूंगा: शरद पवार
'एबीपी माझा' के साथ एक इंटरव्यू में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि वह विपक्षी एकता के लिए अदाणी मामले में विपक्ष की ओर से किए जा रहे जेपीसी जांच की मांग का विरोध नहीं करेंगे। इससे पहले उन्होंने अदाणी का समर्थन करते हुए कहा था कि जेपीसी की मांग व्यर्थ है क्योंकि इससे कुछ हल नहीं निकलेगा।


