Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विपक्षी एकता के लिए कांग्रेस सिर्फ 200 सीटों पर चुनाव लड़े, यह मुमकिन नहीं: जयराम रमेश

short by अनिल कुमार / on Sunday, 1 January, 2023
'पीटीआई-भाषा' के साथ एक इंटरव्यू में 'क्या लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस विपक्षी एकता की धुरी बनेगी?' सवाल पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस मज़बूत नहीं होगी तो विपक्षी एकता एक ख्वाब ही रहेगी। उन्होंने कहा, "विपक्षी एकता का मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस लोकसभा की सिर्फ 200 सीटों पर ही चुनाव लड़े। यह नामुमकिन है।"