विपक्षी दलों की होने वाली बैठक से पहले ममता बनर्जी ने छुए लालू प्रसाद यादव के पैर
पटना में विपक्षी दलों की होने वाली बैठक से पहले टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनके पैर छुए। इसके अलावा, ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी लालू यादव के पैर छुए। वहीं, ममता ने लालू, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को पटका पहनाकर उनका सम्मान किया।
read more at Twitter


