Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वियना से प्रत्यर्पित 2019 तरन तारन धमाके के मास्टरमाइंड बिक्रमजीत को एनआईए ने किया अरेस्ट

short by अनिल कुमार / on Friday, 9 December, 2022
एनआईए ने तरन तारन (पंजाब) में 2019 में हुए बम विस्फोट मामले के मास्टरमाइंड बिक्रमजीत सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुवार को गिरफ्तार किया। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि बिक्रमजीत को वियना (ऑस्ट्रिया) से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। उन्होंने बताया कि गैर-ज़मानती वॉरंट जारी होने के बाद बिक्रमजीत के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।