Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विराट कोहली और गौतम गंभीर ने आरसीबी-केकेआर मैच के दौरान एक-दूसरे को लगाया गले

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 29 March, 2024
आईपीएल-2024 में शुक्रवार को आरसीबी-केकेआर मैच के दौरान आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली और केकेआर के मेंटॉर गौतम गंभीर ने एक-दूसरे को गले लगाया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आरसीबी की पारी के स्ट्रैटेजिक टाइमआउट के दौरान गंभीर ने पहले कोहली से हाथ मिलाया। दरअसल, आईपीएल-2023 के दौरान गंभीर और कोहली में बहस हो गई थी।