विराट कोहली का एटीट्यूड अच्छा लगता है लेकिन वह आज कल झगड़ा बहुत करता है: गांगुली
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से शनिवार को एक कार्यक्रम में पूछा गया कि उन्हें किस मौजूदा खिलाड़ी का एटीट्यूड अच्छा लगता है। गांगुली ने कहा, "मुझे विराट कोहली का एटीट्यूड अच्छा लगता है...लेकिन वह आज कल झगड़ा बहुत करता है।" गांगुली का यह बयान कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद हुए विवाद के बीच आया है।
read more at ABP न्यूज़


