विराट कोहली ने मैच के बाद नीता अंबानी से की बातचीत, एमआई के ड्रेसिंग रूम में भी गए
आरसीबी के क्रिकेटर विराट कोहली ने गुरुवार को आईपीएल-2024 में आरसीबी की पांचवीं हार के बाद वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में एमआई की मालकिन नीता अंबानी से बातचीत की। वह एमआई के ड्रेसिंग रूम में भी गए और रोहित शर्मा से बातचीत करते दिखे। मैच में एमआई ने 7 विकेट रहते 93 गेंदों में 197 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
read more at ABP न्यूज़


