विराट कोहली बने आईपीएल में सर्वाधिक छक्के मारने वाले तीसरे बल्लेबाज़
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली आईपीएल में सर्वाधिक छक्के (254) मारने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। विराट आरसीबी के ही पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स (251 छक्के) को पछाड़कर तीसरे बल्लेबाज़ बने हैं। आईपीएल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में क्रिस गेल (357) पहले और रोहित शर्मा (275) दूसरे नंबर पर हैं।
read more at ABP न्यूज़


