विराट संग बल्लेबाज़ी कर रहा था, वह पास आकर बोले- तू वीडियो गेम खेल रहा क्या?: सूर्यकुमार
भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने इंडियन एक्सप्रेस के एक इंटरव्यू में उस पल को याद किया है जब साथ बल्लेबाज़ी करने के दौरान विराट कोहली ने उनकी तारीफ की थी। यादव ने कहा, "वह (विराट) मेरे पास आकर बोले, 'तू वीडियो गेम खेल रहा है क्या? अलग चल रहा है तेरा भी'।" उन्होंने कहा, "ऐसी चीज़ें सुनना अच्छा लगता है।"


