Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विवाहेतर संबंध के आधार पर पुलिसकर्मी को सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता: गुजरात एचसी

short by shashank mishra / on Wednesday, 16 February 2022
गुजरात हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहेतर संबंध को समाज के नज़रिए से 'अनैतिक' माना जा सकता है लेकिन यह किसी पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की वजह नहीं हो सकती। कोर्ट ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल की बर्खास्तगी का आदेश रद्द करते हुए यह टिप्पणी की और अहमदाबाद पुलिस को 1 महीने के भीतर उन्हें दोबारा नियुक्त करने का निर्देश दिया।