विशाल पिंजानी को पहनाया गया 'मिस्टर गे वर्ल्ड इंडिया' का ताज
कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के 40-वर्षीय विशाल पिंजानी को 'मिस्टर गे वर्ल्ड इंडिया' 2023 घोषित किया गया है। वह अब केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) में होने वाले 'मिस्टर गे वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 'अभिमान' नामक कम्युनिटी-बेस्ड ऑर्गनाइज़ेशन चलाने वाले पिंजानी ने कहा, "पेजेंट के माध्यम से…मुझे ग्रामीण भारत में समलैंगिक पुरुषों के मुद्दों को उजागर करने का मौका मिलेगा।"


