Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विश्व कप इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले अफगानिस्तानी क्रिकेटर बने इब्राहिम ज़ादरान

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 7 November, 2023
अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम ज़ादरान विश्व कप इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले अफगानिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं। 21 वर्षीय इब्राहिम ज़ादरान ने वनडे विश्व कप 2023 में मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 131 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वनडे क्रिकेट में ज़ादरान का यह पांचवां शतक है।