विश्व कप फाइनल के लिए रिचर्ड केटलबरॉ को अंपायर नियुक्त किए जाने पर फैन्स ने दी प्रतिक्रिया
भारत-ऑस्ट्रेलिया विश्व कप-2023 फाइनल के लिए रिचर्ड केटलबरॉ को अंपायर नियुक्त किए जाने पर फैन्स ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संयोगवश उन्होंने 2014 के बाद से भारत के उन सभी आईसीसी नॉकआउट मैच में अंपायरिंग की है जिनमें वह हारा है। एक फैन ने लिखा, "वह क्यों?" दूसरे ने लिखा, "कप 100% हमारा है...आप इस पोस्ट को...सेव कर सकते हैं।"
read more at Sportskeeda


