Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विश्व कप में कितनी बार उलटफेर का शिकार हुआ इंग्लैंड?

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 16 October, 2023
अफगानिस्तान ने रविवार को वनडे विश्व कप-2023 में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया। वनडे विश्व कप में इंग्लैंड 5वीं बार उलटफेर का शिकार हुआ है। इंग्लैंड को 1992 में ज़िम्बाब्वे ने 3 विकेट, 2011 में आयरलैंड व बांग्लादेश ने क्रमश: 3 विकेट व 2 विकेट से और 2015 में बांग्लादेश ने 15 रनों से हराया था।