विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं अंशु मलिक
रेसलर अंशु मलिक विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 20-वर्षीय अंशु को 57 किलोग्राम वर्ग में दो बार की विश्व चैंपियन व टोक्यो ओलंपिक्स की ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट अमेरिका की हेलेन मरूलिस ने हराया। वहीं, 59 किलोग्राम वर्ग में भारत की सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता।
read more at अमर उजाला


