Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत के 142वें स्थान को सरकार ने मानने से किया इनकार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 9 February 2022
केंद्र सरकार ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत के 142वें स्थान को मानने से इनकार कर दिया है। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल का जवाब देते हुए संसद में मंगलवार को कहा, "विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक एक विदेशी एनजीओ 'रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स' द्वारा जारी किया जाता है। सरकार इसकी रैंकिंग और निष्कर्षों को स्वीकार नहीं करती है।"