विश्वास नहीं हो रहा, सुहानी जैसा कोई नहीं था: 'दंगल' की को-स्टार के निधन पर सान्या मल्होत्रा
फिल्म 'दंगल' में बबीता फोगाट का रोल करने वालीं ऐक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने कहा है कि उन्हें अपनी को-स्टार सुहानी भटनागर के निधन की खबर पर विश्वास नहीं हो रहा। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "हमारी सुहानी जैसा कोई नहीं था। वह बहुत खास और प्रतिभाशाली थी...हमें छोड़कर जाने की उसकी उम्र नहीं थी। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले छोटू।"
read more at Mid-day


