Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
वीआरएस लेकर चुनाव लड़े पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने कन्नौज में दर्ज की जीत
short by shashank mishra / on Thursday, 10 March, 2022
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर व बीजेपी उम्मीदवार असीम अरुण ने कन्नौज सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार अनिल कुमार दुबे को 6,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया। गौरतलब है कि अरुण स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने के बाद जनवरी, 2022 में बीजेपी में शामिल हुए थे।