वीडियो में गुजरात में 'बार डांसर' के साथ नाचते व नोट उड़ाते दिखे लोग, 7 गिरफ्तार
सूरत (गुजरात) में एक बर्थडे पार्टी में 'बार डांसर' के साथ नाचते और नोट उड़ाते लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को कोविड-19 संबंधी निषेधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, नवरात्रि आयोजनों के लिए दी गईं रियायतों का दुरुपयोग कर यह बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी।


