वेंटिलेटर पर हैं कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, हार्ट अटैक के बाद हालत नाज़ुक: रिपोर्ट्स
न्यूज़ एजेंसी एएनआई और पीटीआई ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया है कि कॉमेडियन-अभिनेता राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स में वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाज़ुक है। बुधवार को हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हुए कॉमेडियन श्रीवास्तव की ऐंजियोप्लास्टी हुई थी। श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था।
read more at इंडिया टीवी


