वेड ने कथित तौर पर फील्ड में डाली बाधा, बटलर ने आउट के लिए अपील करने से किया इनकार
ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I में कथित तौर पर फील्ड में बाधा डाली। गेंद को कैच करने जा रहे गेंदबाज़ मार्क वुड को वेड ने धक्का दे दिया ताकि वह कैच नहीं ले सकें। अंपायरों ने इंग्लिश कप्तान जॉस बटलर को आउट करने के लिए अपील करने का ऑफर दिया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
read more at CricTracker हिंदी


