Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वेड ने विवादास्पद डिसमिसल के बाद ड्रेसिंग रूम में गुस्से में फेंका अपना हेलमेट व बल्ला

short by चंद्रमणि झा / on Thursday, 19 May, 2022
गुजरात टाइटंस के मैथ्यू वेड गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने विवादास्पद डिसमिसल के बाद ड्रेसिंग रूम में गुस्से में अपना हेलमेट व बल्ला फेंकते दिखे। उन्हें ऑन-फील्ड अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया था जिसके बाद उन्होंने रिव्यू लेकर गेंद व बल्ले के संपर्क का दावा किया। हालांकि, अल्ट्राएज में संपर्क नहीं दिखने पर वह आउट घोषित हुए।