वेन्यू के खचाखच भरने पर नेपाल में मैच देखने के लिए पेड़ पर चढ़े फैन, तस्वीरें हुईं वायरल
कीर्तिपुर (नेपाल) में त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनैशनल क्रिकेट ग्राउंड में नेपाल-यूएई वनडे मैच देखने के लिए कई फैन्स पेड़ पर चढ़ गए जिनकी तस्वीरें वायरल हुई हैं। क्रिकेट असोसिएशन ऑफ नेपाल ने भी दर्शकों से खचाखच भरे वेन्यू की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "नेपाली समर्थकों ने अपनी टीम के लिए ज़बरदस्त...जुनून दिखाया।" नेपाल ने डीएलएस मेथड से 9-रन से मैच जीता।
read more at CricTracker


