वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए इंग्लैंड के अंतरिम मुख्य कोच बने कॉलिंगवुड
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए पॉल कॉलिंगवुड को इंग्लैंड क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। कॉलिंगवुड ने कहा, "कैरिबियन दौरे पर टेस्ट टीम की ज़िम्मेदारी संभालने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं...मैं शुरुआत करने के लिए बेसब्र हो रहा हूं।" उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य खिलाड़ियों को तैयार करना, दिशा और प्रोत्साहन देना है।"
read more at हिन्दुस्तान


