Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वैश्विक संकटों के बावजूद सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा: राष्ट्रपति मुर्मू

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 31 January, 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को संसद को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक संकटों के बावजूद सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा और सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया। बकौल राष्ट्रपति, भारत सबसे तेज़ी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है और लगातार पिछली 2 तिमाही में देश की विकास दर 7.5% से ज़्यादा रही।