Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वैष्णवी धनराज द्वारा मारपीट का आरोप लगाए जाने के बाद उनकी मां व भाई पर दर्ज हुआ केस

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 16 December, 2023
ऐक्ट्रेस वैष्णवी धनराज द्वारा अपने परिवार पर उनसे मारपीट करने का आरोप लगाने के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी मां व भाई के खिलाफ गैर-संज्ञेय केस दर्ज किया है। ऐसे केस में कोर्ट के आदेश/निर्देश पर ही पुलिस जांच शुरू कर सकती है या गिरफ्तारी कर सकती है। गौरतलब है, वैष्णवी ने वीडियो शेयर कर चोट के निशान दिखाए थे।
read more at Hindustan Times