वैसे आइटम सॉन्ग या वीडियो नहीं करूंगी जिनमें छोटे कपड़े पहनने हों: ऐक्ट्रेस रिद्धि डोगरा
अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने कहा है कि वह उन भूमिकाओं को नहीं करना चाहेंगी जिनमें उन्हें बेवजह अपना शरीर दिखाना पड़े। उन्होंने कहा, "मैं ऐसे आइटम सॉन्ग या म्यूज़िक वीडियो नहीं करना चाहूंगी जिनमें मुझे छोटे कपड़े पहनने पड़ें क्योंकि मैं (असल में) वैसी नहीं हूं। ऐसे वीडियो में नहीं हो सकती जिसके लिए 20 मिलियन लोग मुझे घूरते रहें।"


