वॉट्सऐप के सह-संस्थापक ब्रायन ऐक्टन बनेंगे सिग्नल के अंतरिम सीईओ
मेसेजिंग प्लैटफॉर्म सिग्नल की वेबसाइट पर सीईओ मॉक्सी मार्लिनस्पाइक ने एक ब्लॉग पोस्ट में सोमवार को बताया कि वह फरवरी 2022 में सीईओ का पद छोड़ेंगे और पद के लिए नया दावेदार मिलने तक उनकी जगह वॉट्सऐप के सह-संस्थापक ब्रायन ऐक्टन अंतरिम सीईओ के रूप में लेंगे। मार्लिनस्पाइक ने कहा, "मुझे उनकी (ब्रायन) मिशन प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है।"
read more at Reuters


