वॉट्सऐप ने अगस्त में 20 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स पर लगाया बैन
वॉट्सऐप ने नए आईटी कानूनों के तहत पेश की अनुपालन रिपोर्ट में बताया है कि उसने अगस्त में 20 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स पर बैन लगाया। वॉट्सऐप ने कहा था कि 95% से अधिक बैन बल्क मेसेजिंग (स्पैम) के अनाधिकृत उपयोग के कारण लगाए जाते हैं। 16 जून-31 जुलाई तक 30 लाख से ज़्यादा भारतीय अकाउंट्स बैन हुए थे।
read more at The Financial Express


