Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वॉट्सऐप ने लॉन्च किया आईफोन पर पासवर्ड के बिना पासकीज़ की मदद से लॉगिन का फीचर

short by gunjan goswami / on Thursday, 25 April, 2024
वॉट्सऐप ने आईओएस पर पासकीज़ वेरिफिकेशन का फीचर लॉन्च किया है जिसके बाद आईफोन यूज़र्स को वॉट्सऐप लॉगिन के लिए एसएमएस वन-टाइम पासकोड की ज़रूरत नहीं होगी। इस फीचर को इनेबल करने के बाद आईफोन यूज़र्स फेस आईडी, टच आईडी या पिन से लॉगिन कर सकते हैं। वॉट्सऐप ने एंड्रॉयड के लिए 6 महीने पहले यह फीचर लॉन्च किया था।