वॉट्सऐप पर अब अनजान नंबर से आने वाली कॉल अपने आप हो सकेंगी साइलेंट, नया फीचर हुआ लॉन्च
मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने मंगलवार को बताया कि वॉट्सऐप एक नया फीचर लाया है जिसमें अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को ऑटोमैटिकली साइलेंट किया जा सकता है। हालांकि इनका नोटिफिकेशन आएगा और ये ऐप की कॉल लिस्ट में दिखेंगी। पिछले कुछ महीनों में भारत में कई यूज़र्स ने स्पैम कॉल्स बढ़ने की शिकायत की थी।
read more at Facebook


