वॉट्सऐप यूज़र्स अब चुपचाप छोड़ सकेंगे ग्रुप, 'ऑनलाइन' स्टेटस देखने वालों को भी चुन सकेंगे
मेटा ने वॉट्सऐप के लिए नए प्राइवेसी फीचर्स की घोषणा की है। यूज़र्स को अब यह चुनने की अनुमति मिलेगी कि वे किसके साथ अपना 'ऑनलाइन' स्टेटस साझा करना चाहते हैं। वहीं, सेंडर्स के पास 'व्यू वंस' मेसेज के स्क्रीनशॉट लेने के विकल्प को ब्लॉक करने का विकल्प होगा। यूज़र्स अब दूसरों को बताए बिना चुपचाप ग्रुप से निकल सकेंगे।


