वॉर्ड बॉय ने एकतरफा प्यार में एमपी के आईसीयू में नर्स को पॉइंट ब्लैंक रेंज पर मारी गोली
पुलिस ने बताया है कि भिंड (मध्य प्रदेश) के ज़िला अस्पताल में रितेश शाक्य नामक वॉर्ड बॉय ने पॉइंट ब्लैंक रेंज पर गोली मारकर 26-वर्षीय नर्स नेहा चंदेल की हत्या कर दी। वारदात के बाद रितेश ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बकौल पुलिस, रितेश को नेहा से एकतरफा प्यार हो गया था और उससे शादी करना चाहता था।
read more at ABP न्यूज़


