Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'वो लम्हे' के सेट पर शाइनी अलग-थलग रहते थे, हम कभी दोस्त नहीं बने: शाद रंधावा

short by अपर्णा कुमारी / on Thursday, 21 March, 2024
अभिनेता शाद रंधावा ने एक साक्षात्कार में 'वो लम्हे' फिल्म में शाइनी आहूजा के साथ काम करने को लेकर कहा है, "वह (शाइनी) सेट पर थोड़े अलग-थलग रहते थे और हमलोग कभी दोस्त नहीं बने।" शाद ने बताया, "फिल्म के एक सीन में शाइनी को मुझे धक्का देना था। उन्होंने इतना तेज़ धक्का दिया कि गिरकर मेरी कलाई टूट गई।"