वोट के लिए 'सीएए सीएए' चिल्ला रही है बीजेपी: मंत्री के '1 हफ्ते...' वाले बयान पर ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के 'देशभर में अगले 1 सप्ताह में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू कर दिया जाएगा' बयान पर कहा है कि यह सब राजनीति है। उन्होंने कहा, "बीजेपी ने...वोट के खातिर दोबारा 'सीएए सीएए' चिल्लाना शुरू कर दिया।" गौरतलब है, दिसंबर 2019 में संसद से सीएए कानून पारित हुआ था।
read more at ABP न्यूज़


