वोटर्स से किए वादे पूरे न कर पाने पर आंध्र प्रदेश में पार्षद ने खुद को मारी चप्पल
अनकापल्ली (आंध्र प्रदेश) के एक पार्षद ने कथित तौर पर मतदाताओं से किए गए वादों को पूरा न कर पाने पर सोमवार को खुद को चप्पल मारी जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, "मुझे पार्षद बने 31 महीने हो गए हैं लेकिन मैं अपने वॉर्ड में जल निकासी, बिजली, स्वच्छता, सड़क व अन्य समस्याओं को हल नहीं कर पाया।"
read more at News18 हिंदी


