वोटों के लिए दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत के नाम का इस्तेमाल कर रही कांग्रेस: पीएम मोदी
श्रीनगर (उत्तराखंड) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस वोटों के लिए दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने पहले सीडीएस के रूप में...उनकी (रावत) नियुक्ति के दौरान...उनके नाम पर राजनीति की थी।" बकौल प्रधानमंत्री, कांग्रेस के एक नेता ने रावत को 'सड़क का गुंडा' तक कहा था।
read more at The Financial Express


