Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

व्यभिचार के इक्का-दुक्का मामलों के चलते पत्नी से गुज़ारा भत्ते का हक नहीं छीना जा सकता: एचसी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 17 April 2022
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि पति से अलग रह रही किसी महिला द्वारा व्यभिचार के इक्का-दुक्का मामलों के चलते पति से गुज़ारा भत्ता लेने का उसका हक उससे छीना नहीं जा सकता। कोर्ट ने कहा कि पत्नी द्वारा लगातार और बार-बार व्यभिचार के कृत्य करने पर ही पति को गुज़ारा भत्ता के भुगतान से कानूनी छूट मिल सकती है।